Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

LSG को लगा बड़ा झटका, ये खिलाड़ी हुआ टूर्नामेंट से बाहर

IPL 2024: आईपीएल 2024  में लखनऊ  सुपर जायंट्स ने मंगलवार को आरसीबी को हराया, लेकिन  उन्हें एक बड़ा झटका लगा है, दरअसल, उनकी टीम का एक खिलाड़ी पूरे आईपीएल टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। इस गेंदबाज का नाम शिवम मावी है, उन्हें लखनऊ की टीम ने 6.4 करोड़ रुपये में खऱीदा था। रिपोर्ट के मुताबिक मावी सीजन की शुरुआत से ही फिट नहीं थे इसलिए अब खबर ये है कि वह पूरे सीजन के लिए बाहर हो गए हैं। 

आपको बता दें कि  वैसे तो ये खिलाड़ी भारत के लिए डेब्यू कर चुका है। लेकिन मावी का चोट से पुराना रिश्ता है। वह अपने करियर में कई बार चोटिल हो चुके हैं। वह तेज गेंदबाज हैं और बल्लेबाजी भी कर सकते हैं।