Breaking News

नेपाल के NDRRMA ने भोटेकोशी नदी में बाढ़ की स्थिति को लेकर हाई अलर्ट जारी किया     |   चीन: शी जिनपिंग ने तिब्बत में भूस्खलन के बाद राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की     |   नेपाल बाढ़: प्रधानमंत्री और मंत्रियों की एक महीने की सैलरी आपदा कोष में जमा होगी     |   नेपाल से आई बड़ी खुशखबरी! त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट से रेस्क्यू किए गए 350 मजदूर     |   नेपाल में त्रिशूली हाइड्रोपावर टनल में फंसे 350 मजदूरों का रेस्क्यू, कई भारतीय भी शामिल     |  

IPL 2026: ऋषभ पंत पर 12 लाख का लगा जुर्माना, धीमी ओवर गति के कारण मिली सजा

IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। लखनऊ ने शुक्रवार को खेले गए इस मैच में चेन्नई को सात विकेट से हराकर उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को करारा झटका दिया था।

आईपीएल की मीडिया विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘आईपीएल की न्यूनतम ओवर गति से संबंधित आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत उनकी टीम का यह पहला अपराध था, इसलिए ऋषभ पंत पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।’’

लखनऊ की टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है।