Breaking News

MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा: सीएम मोहन यादव     |   चीन में भूस्खलन से कई घर दबे, 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह ले जाया गया     |   ‘पंजाब में कट्टर बेईमान पार्टी की सरकार’, जालंधर की रैली में PM नरेंद्र मोदी ने कहा     |   अमेरिका जब तक हमले नहीं रोकेगा, तब तक ईरान-होर्मुज में शांति नहीं लौटेगी: IRGC     |   ‘गाजियाबाद विकास का सुशासन मॉडल, हर वर्ग तक डेवलपमेंट’, बोले CM योगी     |  

Delhi: रेलवे के खिलाफ मैच से पहले प्रैक्टिस में जुटे विराट कोहली, 12 साल बाद खेलेंगे रणजी ट्रॉफी

रेलवे के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच से पहले विराट कोहली प्रैक्टिस में जुटे हैं। अरुण जेटली स्टेडियम में कोहली ने नवदीप सैनी, मनी ग्रेवाल और सिद्धांत की गेंदबाजी पर प्रैक्टिस की। जिन्होंने बुधवार को अरुण जेटली स्टेडियम में अपने अभ्यास सत्र के दूसरे दिन अपने खेल के अंदाज से उन पर दबाव बनाया।

30 जनवरी से रेलवे के खिलाफ दिल्ली को मुकाबला खेलना है। इस मैच में कोहली 12 साल बाद रणजी ट्रॉफी में खेलते नजर आएंगे। नेट सेशन में थ्रोडाउन की प्रैक्टिस भी की गई। ये सेशन तकरीबन 45 मिनट तक चला।