Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

कीवी ऑलराउंडर की अब USA टीम में एंट्री

न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर कोरी एंडरसन को अमेरिका की टी20 टीम में जगह मिली है। यूएसए की टीम 7 अप्रैल से कनाडा के खिलाफ 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के लिए अमेरिका ने अपनी 14 सदस्यीय टीम का  ऐलान किया है। जिसमें एंडरसन को पहली बार जगह मिली है। वहीं भारतीय क्रिकेट को छोड़कर यूएसए पहुंचे उन्मुक्त चंद को बड़ा झटका लगा है। एंडरसन ने 2020 में न्यूजीलैंड क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।