पहला खो खो विश्व कप कल रंगारंग उद्घाटन समारोह के साथ शुरू हो गया है, जिसमें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मशाल जलाकर आधिकारिक तौर पर इसकी शुरुआत की घोषणा की। इस मौके पर खेल मंत्री मनसुख मांडविया और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा समेत कई अहम लोग मौजूद थे।
खचाखच भरे इंदिरा गांधी स्टेडियम में हजारों दर्शकों ने भी उद्घाटन समारोह का मजा लिया। टूर्नामेंट की आधिकारिक शुरुआत से पहले रंगारंग सांस्कृतिक प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भारतीय खो खो महासंघ (केकेएफआई) की तरफ से पुरुष और महिला दोनों टूर्नामेंटों के लिए विश्व कप ट्रॉफी का अनावरण किया गया।
इस मौके पर केंद्रीय युवा मामले और खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे, दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला और अंतरराष्ट्रीय खो खो महासंघ और भारतीय खो खो महासंघ के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल भी मौजूद थे।
पुरुष और महिला प्रतियोगिताओं में 23 देशों के खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए धनखड़ ने कहा, ‘‘ये टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत है। ऐसा लगता है जैसे पूरी दुनिया खो खो का जश्न मना रही है।’’ ‘‘आज का ये महत्वपूर्ण अवसर हमारे खेलों के स्वर्णिम इतिहास में याद रखा जाएगा। मुझे विश्वास है कि भविष्य में हमारे अपने स्वदेशी खेल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगे।’’
खेल मंत्री मांडविया ने कहा कि उन्होंने खो खो को एशियाई खेलों में शामिल करने के लिए एशियाई ओलंपिक परिषद को लिखा है। ‘‘इस खेल की शुरुआत भारत से हुई और अब इसे 50 देशों में खेला जाता है। मुझे उम्मीद है कि जल्द ही ये खेल एशियाई खेलों और ओलंपिक खेलों का हिस्सा बनेगा।’’
शानदार उद्घाटन समारोह के साथ खो खो विश्व कप का आगाज
You may also like
हाइलो ओपन: पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन फाइनल में पहुंचे, अनमोल खरब और फ्रांस के पोपोव को दी शिकस्त.
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने जीते दो स्वर्ण, योगी सरकार ने उपलब्धि पर जताया गर्व.
Asian Para Games 2026: भारतीय पैरालंपिक चैंपियन हरविंदर सिंह और विजय सुंडी को पैरा रिकर्व पुरूष युगल तीरंदाजी में स्वर्ण.
Asian Para Games 2026: हानी और संदीप ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण.