Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

जय शाह ने IOC अध्यक्ष किर्स्टी कोवेंट्री से मुलाकात की

फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो और आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने ग्रीस के कोस्टा नवारिनो में हुए 144वें अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) सत्र में हिस्सा लिया। इस सत्र में किर्स्टी कोवेंट्री को पहली महिला आईओसी अध्यक्ष चुना गया, जो एक ऐतिहासिक पल था।

जय शाह ने किर्स्टी कोवेंट्री को उनकी नियुक्ति पर बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा,"नवनिर्वाचित आईओसी अध्यक्ष @KirstyCoventry को शुभकामनाएं! ग्रीस में इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व की बात है। अब आपके साथ मिलकर @LA28 खेलों में क्रिकेट को शामिल कराने और दूसरी खेल विकास योजनाओं पर काम करने की उम्मीद है।"

इसके अलावा, जय शाह ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, "144वें आईओसी सत्र में जियानी इन्फेंटिनो और दूसरे खेल जगत के दिग्गजों से मिलकर शानदार अनुभव हुआ। क्रिकेट को विश्व मंच पर प्रतिनिधित्व देने पर गर्व महसूस कर रहा हूं।" इस सत्र में कई खेल संगठनों के प्रमुख शामिल हुए। फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने जय शाह के साथ मुलाकात की, जिसमें क्रिकेट और फुटबॉल के बढ़ते वैश्विक प्रभाव पर चर्चा हुई।

पांच बार ओलंपिक खेलों में हिस्सा ले चुकीं किर्स्टी कोवेंट्री 23 जून 2025 को थॉमस बाख की जगह आईओसी अध्यक्ष का पद संभालेंगी। उन्होंने जिम्बाब्वे की खेल मंत्री और अंतरराष्ट्रीय सर्फिंग महासंघ की उपाध्यक्ष के रूप में भी काम किया है, जिससे उन्हें इस काम के लिए बिलकुल सही माना जा रहा है।