Breaking News

अडाणी ग्रुप के फैसले से केरलम सरकार हैरान: बिना परामर्श हिस्सेदारी बेचने पर तकरार     |   अडाणी ग्रुप के फैसले से केरलम सरकार हैरान: बिना परामर्श हिस्सेदारी बेचने पर तकरार     |   मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट: बीएमसी की चेतावनी, 50-60 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा     |   मुंबई एयरपोर्ट पर सोना तस्कर अरेस्ट: बैंकॉक से लाया 1.23 करोड़ का गोल्ड बार     |   सम्राट चौधरी का कड़ा अल्टीमेटम: मंत्री हो या अधिकारी, भ्रष्टाचार पर होगी सख्त कार्रवाई     |  

कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए जारी की छह प्रत्याशियों के नाम की लिस्ट

कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए छह उम्मीदवारों के नाम घोषित किए, जिनमें पार्टी के वरिष्ठ नेता अभिषेक सिंघवी भी शामिल हैं जिन्हें एक बार फिर से तेलंगाना से उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस की और से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम को फिर से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया गया है। वह वर्तमान में राज्यसभा की सदस्य हैं।

पार्टी ने हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए कांगड़ा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनुराग शर्मा को उम्मीदवार बनाया है, वहीं हरियाणा से कर्मवीर सिंह बौद्ध को उम्मीदवार बनाया है। तमिलनाडु से एम क्रिस्टोफर तिलक को उम्मीदवार घोषित किया गया है। कांग्रेस ने वरिष्ठ अधिवक्ता संघवी को अपने शासन वाले तेलंगाना से फिर से उम्मीदवार घोषित किया है। सिंघवी वर्तमान में तेलंगाना से ही राज्यसभा सदस्य हैं। प्रदेश में दो राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव हो रहा है और कांग्रेस ने दूसरी सीट के लिए वी नरेंद्र रेड्डी को उम्मीदवार घोषित किया है।