Breaking News

BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |   मुंबई में महंगाई का डबल अटैक... महंगी हुई CNG-PNG, ऑटो और काली-पीली टैक्सी का किराया भी बढ़ा     |   हिमाचल: नालागढ़ पुलिस स्टेशन IED ब्लास्ट केस में 3 और गिरफ्तार, NIA के शिकंजे में अब 6 आरोपी     |   यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूसी एयर स्ट्राइक, 3 की मौत; 5 घायल     |   होर्मुज स्ट्रेट में टैंकर पर हमला, 3 अज्ञात प्रोजेक्टाइल से टकराने की खबर     |  

ईरान पर इजरायल का हमला जारी, तेहरान में रातभर कई बड़े धमाके, 3 लोगों की मौत

ईरान-इजरायल के बीच जंग तेज होती जा रही है. ईरान में करीब 800 लोग मरे गए है. वहीं अमेरिकी सैनिकों की भी मौत हुई है दोनों ओर से एक-दूसरे के ठिकानों पर जमकर हमले हुए है, इजरायली सेना ने लेबनान से लेकर ईरान तक में हमले किए. वहीं ईरान ने इराक में अमेरिकी बेस को निशाना बनाया है. 

दूसरी तरफ युद्ध के कारण खाड़ी देशों से भारतीयों की वापसी हुई. फिलहाल खाड़ी देशों UAE,सऊदी अरब,कतर,कुवैत,ओमान और बहरीन में करीब 90 लाख से 1 करोड़ प्रवासी भारतीय रह रहे है. अब तक करीब 10 हजार भारतीय अलग-अलग देशों से लौट चुके है. ईरान से 3 हजार भारतीयों को विशेष विमान से भारत लाया गया है. 

ईरान पर इजरायल का हमला जारी है. तेहरान में रातभर कई बड़े धमाके हुए. ईरान ने भी इजरायल पर मिसाइलें दागी. तेल अवीव में रक्षा मंत्रालय के पास हमला हुआ. इजरायली सेना का लेबनान पर हमला किया. फिलिस्तीनी शरणार्थी कैंप पर हमला हुआ. लेबनान के बेरूत में 3 बड़े धमाके भी हुए.  इजरायली हमले में 3 लोगों की मौत हुई है. ईरान पर व्हाइट हाउस ने बयान जारी कर कहा कि जल्द ही ईरान के आकाश पर कब्जा. ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षा खत्म करेंगे. ईरान पर हमला उसके कई सीधे खतरों के जवाब में किया.