Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

जैकब ओरम बने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बॉलिंग कोच

इंडिया टूर से पहले पूर्व ऑलराउंडर जैकब ओरम न्यूजीलैंड के बॉलिंग कोच बनाए गए हैं। वे नवंबर-2023 में हटे शेन जुर्गेंसन की जगह लेंगे। ओरम सात अक्टूबर को ज्वाइन करेंगे।

कीवी टीम को 16 अक्टूबर से भारत के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। सीरीज के दौरान ओरम को बेन सियर्स औ विल ओरुरके जैसे नए चेहरों के साथ काम करना होगा।

ओरम ने कहा, "उम्मीद है कि मैं नए गेंदबाजों को इंटरनेशनल लेवल के लिए तैयार कर सकूंगा।" इससे पहले भी वे कीवी टीम से जुड़े रहेंगे, क्योंकि उन्हें स्थायी तौर पर गेंदबाजी कोच बना दिया गया है।

ओरम के पास 10 साल का कोचिंग अनुभव है। उन्होंने 2014 में न्यूजीलैंड ए टीम के बॉलिंग कोच के तौर पर करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद से वे कोच की भूमिका में काम कर रहे हैं।

जैकब ओरम ने 33 टेस्ट, 160 वनडे और 36 टी-20 मैचों में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व किया है। उनके नाम तीनों फॉर्मेट में 9500 से ज्यादा रन और 472 विकेट हैं।