Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

IPL नीलामी में हिस्सा ले रहे हैं जेम्स एंडरसन, 10 साल पहले खेला था आखिरी टी20

24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब में इंडियन प्रीमियर लीग की मेगा नीलामी में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन भी हिस्सा ले रहे हैं। इससे पहले उन्होंने अब तक एक बार भी आईपीएल नहीं खेला है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके 42 साल के एंडरसन अब टी20 क्रिकेट खेलने के इच्छुक दिख रहे हैं। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि एंडरसन पर कौन सी टीम बोली लगाती है।  

एंडरसन ने 2015 के बाद से इंग्लैंड के लिए कोई सफेद गेंद वाला क्रिकेट नहीं खेला है। ऐसे में ये सवाल जायज हो जाता है कि 42 साल के तेज गेंदबाज को कौन खरीदेगा? जिसने आखिरी टी20 मैच 10 साल पहले खेला था। 

उन्होंने अपने देश के लिए सिर्फ 19 टी20 मैच खेल हैं। इस दौरान उन्होंने 31 की औसत से 18 विकेट लिए। टी20 में उनका इकॉनोमी रेट 7.84, वनडे में 4.92 और टेस्ट में 2.79 है।