Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

Irani Cup: सरफराज खान समेत इन तीन खिलाड़ियों को किया जा सकता है रिलीज

बल्लेबाज सरफराज खान, विकेटकीपर ध्रुव जुरैल और तेज गेंदबाज यश दयाल को बांग्लादेश के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए फाइनल इलेवन में नहीं चुने जाने पर ईरानी कप के लिए भारतीय टीम से रिलीज किया जाना तय है। बीसीसीआई ने मंगलवार को रुतुराज गायकवाड़ के नेतृत्व में शेष भारत टीम का ऐलान किया। ये मुकाबला एक से पांच अक्टूबर तक लखनऊ में मौजूदा रणजी ट्रॉफी चैंपियन मुंबई के खिलाफ शेष भारत की टीम खेलेगी।

मंगलवार को बीसीसीआई की तरफ से बताया गया कि "ध्रुव जुरेल और यश दयाल को शेष भारत टीम में चुना गया है और उनकी भागीदारी बांग्लादेश के खिलाफ कानपुर में दूसरे टेस्ट मैच में शामिल नहीं होने पर निर्भर है।" सूत्रों की मानें तो अगर टेस्ट के दौरान ऋषभ पंत नहीं खेल पाते हैं तो केएल राहुल उनकी जगह मिल सकती है।

पीटीआई की सोमवार की रिपोर्ट के मुताबिक घरेलू स्तर पर मुंबई का प्रतिनिधित्व करने वाले और शानदार रन बनाने वाले सरफराज भी अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व वाली अपनी घरेलू टीम के लिए खेलेंगे लेकिन ऐसा तब होगा जब उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए अंतिम एकादश में जगह नहीं मिले।

ईरानी कप मैच से मुंबई के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर की सर्जरी के बाद प्रथम श्रेणी क्रिकेट में वापसी भी होगी। माना जा रहा है कि श्रेयस अय्यर, मुशीर खान, शम्स मुलानी और तनुष कोटियन समेत सभी टॉप प्लेयर मुंबई की तरफ से खेलेंगे। ये भी खबर है कि मुंबई के दिग्गज बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और ऑलराउंडर शिवम दुबे ईरानी कप मेें नहीं खेलेंगे क्योंकि उन्हें टी20 सीरीज के लिए तैयार होना होगा। छह अक्टूबर से शुरू होने वाली टी-20 सीरीज के लिए तीन अक्टूबर को ग्वालियर पहुंचेंगे।