Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर ने केपीएमजी वुमेन आयरिश ओपन में जगह बनाई

भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर दूसरे दौर में एक ओवर का कार्ड खेलने के बावजूद केपीएमजी महिला आयरिश ओपन में कट में जगह बनाने में सफल रही।

दो बार की लेडीज़ यूरोपियन टूर विजेता दीक्षा पर एक समय कट से चूकने का खतरा मंडरा रहा था। लेकिन उन्होंने 17वें होल पर बर्डी लगाकर दिन का समापन एक ओवर पर किया।

ओलंपियन दीक्षा ने पहले दौर में एक अंडर 72 का स्कोर किया था। वे अभी 55वें नंबर पर हैं। भारत की प्रणवी उर्स (73-74), त्वेसा मलिक संधू (76-78) और रिधिमा दिलावरी (79-76) कट से चूक गईं।