Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने किया रिटायरमेंट का एलान

Sunil Chhetri Retirement: भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने रिटायरमेंट का एलान कर दिया है। उन्होंने बताया कि वह कुवैत के खिलाफ वर्ल्ड कप क्वॉलीफायर में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच में खेलेंगे। भारत और कुवैत के बीच वर्ल्ड कप क्वॉलीफायर मैच 6 जून को खेला जाएगा। यह भारतीय दिग्गज का आखिरी इंटरनेशनल मैच होगा।

सुनील छेत्री का इंटरनेशनल करियर शानदार रहा है। इस 39 वर्षीय दिग्गज ने भारत के लिए 145 मैच खेले। उन्होंने अपने 20 साल लंबे करियर में 93 गोल दागे. लेकिन अब उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो के जरिए रिटायरमेंट का एलान किया है। सोशल मीडिया पर भारतीय कप्तान ने तकरीबन 9 मिनट लंबा वीडियो पोस्ट किया है. साथ ही वीडियो कैप्शन में लिखा है- मैं आपसे कुछ कहना चाहता हूं।