तमिलनाडु में चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट टीम ने सोमवार को जमकर पसीना बहाया। बांग्लादेश के साथ दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला यहीं पर है। पहला टेस्ट गुरुवार से शुरू हो रहा है। ये नए कोचिंग स्टाफ के लिए भी अपना हुनर दिखाने का पहला मौका होगा। मुख्य कोच गौतम गंभीर और गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल हैं। इस टेस्ट मैच के साथ कप्तान रोहित शर्मा श्रीलंका के साथ वन डे सीरीज में करारी हार के बाद नई शुरुआत करना चाहेंगे।
टेस्ट टीम में विराट कोहली की भी वापसी हुई है। वे दूसरे बच्चे के जन्म की वजह से इस साल के शुरू में इंग्लैंड के साथ घरेलू मैदान पर पांच टेस्ट मैच की सीरीज नहीं खेल पाए थे। उन्होंने नेट्स पर जमकर अपना हाथ साफ किया। नेट्स पर ओपनर यशस्वी जायसवाल ने भी जमकर मेहनत की। वे चाहेंगे कि इंग्लैंड के साथ घरेलू टेस्ट सीरीज में शानदार बैटिंग का सिलसिला बांग्लादेश के साथ भी जारी रहे।
लोकल रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड के साथ टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। चकमा देने वाली उनकी स्पिन बॉलिंग घरेलू मैदान पर भारत के अहम होगी। इंग्लैंड के खिलाफ हैदराबाद में पहले टेस्ट के बाद के. एल. राहुल को दाहिने क्वाड्रिसेप्स में चोट लग गई थी। बांग्लादेश के साथ टेस्ट के लिए उनकी भी वापसी हुई है।
साउथपॉ ऋषभ पंत भी एक्शन में थे। वे करीब दो साल बाद टेस्ट मैच खेलने उतरेंगे। 20 दिसंबर 2022 को एक सड़क हादसे में उन्हें गंभीर चोट लगी थी। क्रिकेट मैदान में उनकी वापसी इस साल आईपीएल से हुई है। पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में उसके घर में ही 2-0 से धूल चटाने के बाद बांग्लादेश के हौसले बुलंद हैं। लिहाजा इस टीम के साथ भारत के मैच दिलचस्प और रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है।
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए भारतीय क्रिकेट टीम ने की प्रैक्टिस
You may also like
हाइलो ओपन: पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन फाइनल में पहुंचे, अनमोल खरब और फ्रांस के पोपोव को दी शिकस्त.
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने जीते दो स्वर्ण, योगी सरकार ने उपलब्धि पर जताया गर्व.
Asian Para Games 2026: भारतीय पैरालंपिक चैंपियन हरविंदर सिंह और विजय सुंडी को पैरा रिकर्व पुरूष युगल तीरंदाजी में स्वर्ण.
Asian Para Games 2026: हानी और संदीप ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण.