Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

इंडियन ऑयल यूटीटी 2024: दिया चितले ने दबंग दिल्ली को फाइनल में पहुंचाया

युवा खिलाड़ी दिया चिताले ने आखिरी पलों में धैर्य बनाए रखते हुए 2018 की चैंपियन दबंग दिल्ली टीटीसी को शुक्रवार को चेन्नई में पदार्पण करने वाली अहमदाबाद एसजी पाइपर्स पर 8-6 से जीत दिलाकर अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश दिलाया।

साथियान ज्ञानसेकरन की अगुआई वाली दिल्ली की टीम शनिवार को खिताबी मुकाबले में मौजूदा चैंपियन एथलीड गोवा चैलेंजर्स से भिड़ेगी। अहमदाबाद एसजी पाइपर्स ने पहले पुरुष एकल में लिलियन बार्डेट की सथियान पर 2-1 (11-4, 5-11, 11-5) की जीत से शानदार शुरुआत की।

ओरावन परनांग ने फॉर्म में चल रही दुनिया की 13वें नंबर की खिलाड़ी बर्नडेट स्ज़ोक्स को 3-0 (11-7, 11-9, 11-9) से हराकर दबंग दिल्ली टीटीसी को 4-2 की बढ़त दिलाई। अहमदाबाद एसजी पाइपर्स ने बर्नडेट और मानुष शाह की जोड़ी को मिक्स्ड डबल्स मैच में 3-0 (11-9, 11-7, 11-9) से हराकर बढ़त हासिल कर ली। एंड्रियास लेवेंको ने दूसरे मेंस सिंगल्स में मानुष को 2-1 (11-8, 10-11, 11-8) से हरा दिया।

अब मुकाबला 6-6 से बराबर होने के बाद ये दूसरे महिला एकल तक पहुंच गया। दिया ने अहमदाबाद एसजी पाइपर्स की रीथ रिश्या पर 2-0 (11-8, 11-4) की आसान जीत के साथ दबंग दिल्ली टीटीसी के लिए फाइनल का टिकट पक्का किया।