Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

भारतीय महिला हॉकी टीम जर्मनी से 2-4 से हारी, एफआईएच प्रो लीग में लगातार सातवीं हार

भारतीय महिला हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग में लगातार छह हार का सिलसिला शनिवार को जर्मनी के खिलाफ 2-4 से मैच गंवा कर रोकने में विफल रही। भारतीय टीम दो गोल की बढ़त को बरकरार नहीं रख सकी जिससे उसे प्रो लीग में लगातार सातवीं हार का सामना करना पड़ा।

सुनिलिता टोप्पो (नौवें मिनट) और दीपिका (15वें मिनट) ने शुरुआती क्वार्टर में बेहतरीन मैदानी गोल करके हरेंद्र सिंह की टीम के लिए अच्छा मौका बनाया था लेकिन जर्मनी की विक्टोरिया हस (23वें और 32वें मिनट) ने दो पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल कर स्कोर बराबर कर दिया।

इसके बाद स्टिन कुर्ज (51वें मिनट) ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया और फिर 55वें मिनट में जूल ब्लूएल ने मैदान गोल दाग कर जर्मनी की जीत पक्की कर दी।

भारत पिछले महीने एंटवर्प में बेल्जियम और अर्जेंटीना के खिलाफ अपने सभी चार मैच हार गया था। टीम को बीते हफ्ते जर्मनी (1-3) और ग्रेट ब्रिटेन (2-3) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम रविवार को इस दौरे का आखिरी मैच ब्रिटेन के खिलाफ खेलेगी।