Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

T20 WC: 9 जून को पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत, मैच से पहले प्रैक्टिस में जुटे भारतीय खिलाड़ी

IND vs PAK: टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत का अगला मुकाबला नौ जून को पाकिस्तान से होगा। भारत की गेंदबाजी की कमान जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव पर होगी। मैच से पहले सभी खिलाड़ी नेट पर प्रैक्टिस करते नजर आए। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल ने भी प्रैक्टिस में खूब पसीना बहाया।

पहले मैच में फ्लॉप रहे विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ फॉर्म में लौटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने भी खूब प्रैक्टिस की। मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और पारस म्हाम्ब्रे को प्रैक्टिस के दौरान खिलाड़ियों पर नजर रखते देखा गया।