Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने आईपीएल 2024 में अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी का सफर खत्म होने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल को अलविदा कह दिया। आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स के बीच एलिमिनेटर राउंड में कार्तिक ने शानदार प्रदर्शन किया। सभी फॉर्मेट में वापसी के साथ उनका 20 साल पुराना करियर खत्म हो गया।

उन्होंने दो दशकों में 26 टेस्ट, 94 वनडे और 60 टी-20 मैच खेले हैं। पिछले कुछ साल में 38 साल के कार्तिक ने मैदान की तुलना में कमेंटरी बॉक्स में ज्यादा समय बिताया। कार्तिक ने आईपीएल के 17 सीजन में लगभग पांच हजार रन बनाए, 145 कैच पकड़े और 37 स्टंपिंग की।