भारत की स्टार जिमनास्ट दीपा कर्माकर ने महज 31 साल की उम्र में खेल को अलविदा कह दिया है। चोट से परेशान इस स्टार एथलीट ने सोशल मीडिया पर अपने संन्यास की घोषणा कर दी है। भारत के लिए कई मेडल जीतने वाली दीपा ओलंपिक में भाग लेने वाली पहली महिला जिमनास्ट बनी। पेरिस ओलंपिक में जगह ना बना पाने की वजह से ये एथलीट निराश थीं।
दीपा कर्माकर ने सोमवार सात अक्टूबर को सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट कर अपने संन्यास की घोषणा की। दीपा कर्माकर ने ऑफिशियल रिटायरमेंट की जानकारी तमाम फैंस के साथ साझा की।
त्रिपुरा की 31 साल इस खिलाड़ी ने 2016 रियो खेलों के वॉल्ट फाइनल में चौथे स्थान पर रहकर सुर्खियां बटोरी थीं। उन्होंने सिर्फ 0.15 अंक से ओलंपिक मेडल से चूक गई थी।
दीपा ने बयान में कहा, ‘‘बहुत सोच-विचार और चिंतन के बाद मैंने संन्यास लेने का फैसला किया है। ये आसान फैसला नहीं है लेकिन मुझे लगता है कि ये सही समय है। जब से मुझे याद है तब से जिम्नास्टिक मेरे जीवन का केंद्र रहा है और मैं उतार-चढ़ाव और बीच के हर लम्हे के लिए आभारी हूं।’’
दीपा ने कहा कि वे अपने जीवन में किसी समय कोच बनकर खेल को कुछ वापस देने की उम्मीद करती हैं या फिर वो अपने सपनों का पीछा करने वाले जिम्नास्टों की अगली पीढ़ी की समर्थक बनी रह सकती हैं।
भारत की स्टार जिमनास्ट दीपा कर्माकर ने संन्यास की घोषणा की
You may also like
हाइलो ओपन: पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन फाइनल में पहुंचे, अनमोल खरब और फ्रांस के पोपोव को दी शिकस्त.
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने जीते दो स्वर्ण, योगी सरकार ने उपलब्धि पर जताया गर्व.
Asian Para Games 2026: भारतीय पैरालंपिक चैंपियन हरविंदर सिंह और विजय सुंडी को पैरा रिकर्व पुरूष युगल तीरंदाजी में स्वर्ण.
Asian Para Games 2026: हानी और संदीप ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण.