Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

टीम इंडिया ने USA को हराकर किया क्वालीफाई, सुपर-8 में ऑस्ट्रेलिया से होगी टक्कर

T20 World Cup 2024 Super-8: टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) के 25वें मुकाबले में टीम इंडिया ने अमेरिका को हराकर सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया. यह टूर्नामेंट में टीम इंडिया की लगातार तीसरी जीत रही.

इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सुपर-8 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना मुकाबला तय कर लिया है. हालांकि भारतीय टीम सुपर-8 का आखिरी मुकाबाला ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के खिलाफ खेलेगी. उससे पहले रोहित ब्रिगेड सुपर-8 में दो मैच और खेलेगी.

बता दें कि आईसीसी ने सुपर-8 में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत पहले से ही तय कर दी थी. दरअसल टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया अपने ग्रुप में सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करने के बाद किसी भी पोज़ीशन पर रहती,

लेकिन दोनों को ए1 और बी2 माना जाता और फिर यह टीमें आमने-सामने आतीं. ऐसे में सिर्फ टीमों का सुपर-8 में क्वालीफाई करना ज़रूरी थी, जिसके बाद दोनों की भिड़ंत पहले से ही तय हो गई थी.