Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

इंडिया ओपन: तनीषा और ध्रुव ने भारत की उम्मीदें मिश्रित युगल में जगाई

पेरिस ओलंपिक के बाद से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे तनीषा क्रास्टो और ध्रुव कपिला ने भविष्य में बैडमिंटन के इस वर्ग में भारत के लिये उम्मीदें जगाई है । ज्वाला गुट्टा और वी दीजू भारत की सर्वश्रेष्ठ मिश्रित युगल टीम थी जो विश्व रैंकिंग में छठे स्थान तक पहुंचे थे। उनके संन्यास के बाद सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन फिर सात्विक ने चिराग शेट्टी के साथ पुरूष युगल पर फोकस करने के लिये अलग होने का फैसला किया ।

तनीषा ने पीटीआई वीडियो से कहा ,‘हमने ओलंपिक से पहले कुछ टूर्नामेंटों में साथ खेला और इस साझेदारी में काफी संभावनायें दिखी । मुझे लगता है कि हम दोनों के लिये यह साझेदारी शुरू करने का फैसला सही था ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ ध्रुव काफी प्रतिभाशाली मिश्रित युगल खिलाड़ी है । उसे खेल की काफी समझ है और हम दोनों एक दूसरे के साथ शानदार जोड़ी बना सकते हैं ।’’

उन्होंने इंडिया ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट के मिश्रित युगल वर्ग के पहले दौर में चीनी ताइपै के चेन चेंग कुआन और सू यिन हुइ को 8 . 21, 21 . 19, 21 . 17 से हराकर शानदार शुरूआत की । ध्रुव ने पहले एमआर अर्जुन के साथ पुरूष युगल में खेला लेकिन अर्जुन को चोट लगने के बाद उन्हें मिश्रित युगल पर फोकस करना पड़ा । ध्रुव ने कहा ,‘‘ मैं पहले मिश्रित युगल नहीं खेलता था लेकिन जोड़ीदार नहीं होने के कारण मैने एक ही वर्ग पर फोकस करने का फैसला किया था । अर्जुन अब ठीक है और विष्णु के साथ खेलता है । ’’