महाराष्ट्र के पुणे में इंग्लैंड पर भारत की रोमांचक जीत से भारतीय प्रशंसक खुशी से झूम उठे। प्रशंसकों ने टीम के खेल की काफी तारीफ की।
एक प्रशंसक ने कहा, "बहुत ही खुशी हो रही है कि इंडिया जीती है। इस तरह से हमने पूरा ट्रॉफी ले ली है पूरा। और ये हमारा छोटा विराट कोहली है। ये भी बहुत मजे कर रहा था। बहुत ही अच्छा एक्सपीरियंस था। सबने अच्छा खेला। एस्पेशियली हर्षित राणा ने। आई वाज वेरी सर्प्राइज्ड। जैसे आउट ऑफ बॉक्स महमूद था उनका, इंग्लैंड के आउट ऑफ सिलेबस अपना हर्षित राणा था। बहुत ही अच्छा लगा। बहुत मजा आ गया।"
एक और प्रशंसक ने टीम के हरफनमौला प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा, "इंडिया जीत गया। हमको बहुत खुशी हो रही है। शिवम दुबे और हार्दिक पटेल की बैटिंग काम आई। हमें उनपर गर्व है। उम्मीद है कि वे आगे भी जीतेंगे।" प्रशंसकों ने हर्षित राणा की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि ये "बड़ा आश्चर्य" था कि उन्होंने असाधारण रूप से अच्छा खेला। इंग्लैंड पर जीत से भारतीय प्रशंसकों का मनोबल बढ़ा है। वे अब अगले मैच का इंतजार कर रहे हैं।
भारत-इंग्लैंड टी20: पुणे में भारत की जीत से समर्थकों में खुशी
You may also like
हाइलो ओपन: पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन फाइनल में पहुंचे, अनमोल खरब और फ्रांस के पोपोव को दी शिकस्त.
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने जीते दो स्वर्ण, योगी सरकार ने उपलब्धि पर जताया गर्व.
Asian Para Games 2026: भारतीय पैरालंपिक चैंपियन हरविंदर सिंह और विजय सुंडी को पैरा रिकर्व पुरूष युगल तीरंदाजी में स्वर्ण.
Asian Para Games 2026: हानी और संदीप ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण.