Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

भारत की दिव्या देशमुख ने लड़कियों का वर्ल्ड जूनियर शतरंज खिताब जीता

भारत की दिव्या देशमुख ने अहमदाबाद के गांधीनगर में बुल्गारिया की बेलोस्लाव क्रास्तेवा को हराकर लड़कियों का वर्ल्ड जूनियर शतरंज खिताब जीता लिया। इस जीत के साथ अंतरराष्ट्रीय मास्टर दिव्या ने टूर्नामेंट का अंत करीब 11 में से 10 अंक के साथ किया।

उन्होंने दूसरे नंबर पर रही आर्मेनिया की मरियम मकरतचयान को आधे अंक से पछाड़ा। मरियम ने एकतरफा मुकाबले में भारत की रक्षिता रवि को हराकर उनकी पदक की उम्मीदें तोड़ दी। 

अजरबेजान की अयान अल्लाहवेरदियेवा ने रूस की नोर्मन सेनिया को हराकर 8.5 अंक के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। 

ओपन वर्ग में कजाखस्तान के नोगेरबेक काजिबेक ने कल तक टॉप पर चल रहे आर्मेनिया के मामिकोन घारबयान को हराकर खिताब जीता। उन्होंने बेहतर टाईब्रेक स्कोर के आधार पर आर्मेनिया के एमिन ओहानयन को पछाड़ा।

काजिबेक और ओहानयन दोनों ने 8.5 अंक जुटाए लेकिन बेहतर टाईब्रेक स्कोर की वजह से कजाखस्तान के खिलाड़ी ने बाजी मार ली। सर्बिया के लुका बुदिसावलजेविच ने आठ अंक के साथ तीसरा नंबर हासिल किया।