Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज जीतने के लिए भारतीय महिला टीम को बल्लेबाजी में करना होगा सुधार

भारतीय महिला टीम तीन मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में मंगलवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ जब मैदान में उतरेगी तो सीरीज जीतने के लिए उसके बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। भारतीय बल्लेबाजी रविवार को दूसरे वनडे में लक्ष्य का पीछा करते समय बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी। जीत के लिए 260 रन का पीछा करते हुए भारत ने 108 रन पर आठ विकेट गंवा दिए थे। 

राधा यादव (48) और साइमा ठाकोर (29) ने नौवें विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी कर टीम को शर्मनाक हार से बचाया। भारतीय टीम 183 रन पर आउट हो गई। इससे पहले सीरीज के शुरुआती मैच में भी भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर टीम को 59 रन से जीत दिलाई। सीरीज के शुरुआती दो मैचों में किसी भी भारतीय बल्लेबाज ने अर्धशतक नहीं जड़ा।

सीरीज के निर्णायक मैच में सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के साथ कप्तान हरमनप्रीत कौर की तिकड़ी को दमखम दिखाना होगा। वहीं मिडिल ऑर्डर में जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा और तेजल हसबनीस अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने में नाकाम रहे है। 

भारत को सबसे ज्यादा परेशानी मंधाना की खराब लय से हो रही है। दुनिया की बेस्ट सलामी बल्लेबाजों में से एक मंधाना पिछले कुछ मैचों से रन बनाने के लिए संघर्ष कर रही है। वे सीरीज के शुरुआती दो मैचों में अब तक दहाई के आंकड़े में भी नहीं पहुंची है। वहीं दूसरी तरफ भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन काबिल ए तारीफ रहा है।