Breaking News

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में थाइलैंड के मालवाहक जहाज पर हमला हुआ     |   स्विट्जरलैंड: रेलवे कोच में आग लगने से कम से कम छह लोगों की मौत     |   NCERT किताब विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को डोमेन एक्सपर्ट कमेटी के गठन का आदेश दिया     |   सेंसेक्स 1342 अंक गिरकर 76,863 पर बंद, निफ्टी 394 अंक गिरकर 23,866 पर पहुंचा     |   मिडिल ईस्ट में अब बैंक और वित्तीय संस्थान हमारे निशाने पर, युद्ध के बीच ईरान का ऐलान     |  

IND VS NZ 2nd Test: मिचेल सेंटनर के आगे भारतीय बल्लेबाजों ने घुटने टेके, 156 रन पर हुए आउट

भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन 156 रन पर ऑलआउट हो गई है। इस तरह न्यूजीलैंड को पहली पारी में 103 रन की बढ़त मिली है।

भारतीय टीम ने मैच के शुक्रवार को एक विकेट पर 16 रन से आगे खेलना शुरू किया। मैच के पहले दिन रोहित शर्मा आउट हो चुके थे। भारत ने बाकी नौ विकेट मैच के दूसरे दिन गंवाए। रवींद जडेजा ने भारत की ओर से सबसे ज्यादा 38 रन बनाए। न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर ने सात विकेट लिए।

गौरतलब है कि पुणे टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम 259 रनों पर ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड के लिए ओपनर ड्वेन कॉनवे ने सबसे ज्यादा 76 रन बनाए। इसके अलावा बैंगलुरु टेस्ट के हीरो रचिन रवींन्द्र ने 65 रनों का योगदान दिया। भारत के लिए वाशिंगटन सुंदर सबसे सफल गेंदबाज रहे। 

वाशिंगटन सुंदर ने कीवी टीम के सात बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। इसके अलावा आर. अश्विन ने तीन विकेट झटके।