Breaking News

यूक्रेन ने रूस के एक तेल डिपो और सैन्य अड्डे पर हमला किया     |   INDIA ब्लॉक की बैठक 8 जून को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में होगी     |   आयरलैंड के साथ सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को मिली टीम में जगह     |   दिल्ली: नरेला इंडस्ट्रियल इलाके में फैक्ट्री में आग लगी     |   मैंने केंद्रीय सुरक्षा की मांग नहीं की, यह दावा पूरी तरह से बेबुनियाद है: अभिषेक बनर्जी     |  

इंग्लैंड-आयरलैंड के दौरे के लिए भारत की टी20 टीम का ऐलान, श्रेयस कप्तान; तिलक होंगे उपकप्तान

Team India Squad: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को 2026 में इंग्लैंड और आयरलैंड के आगामी दौरों के लिए भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय टीमों की घोषणा की। श्रेयस अय्यर को कप्तान और तिलक वर्मा को उप-कप्तान बनाया गया है।

भारत के 2026 टी20 विश्व कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव को इंग्लैंड और आयरलैंड के आगामी टी20 अंतरराष्ट्रीय दौरों के लिए टीम में जगह न मिलने से बड़ा झटका लगा है। भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में 237.30 के असाधारण स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाकर सर्वोच्च रन स्कोरर का खिताब जीता, को पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली है। वहीं, तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को भी टीम में शामिल किया गया है।

भारत के शीर्ष क्रम में अभिषेक शर्मा, सूर्यवंशी, संजू सैमसन और ईशान किशन जैसे विस्फोटक बल्लेबाज शामिल हैं। मध्य क्रम में नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर और बड़े-बड़े शॉट लगाने वाले शिवम दुबे शामिल हैं। सुंदर के अलावा, भारत ने तीन और स्पिनरों - अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई को टीम में जगह दी है, जबकि तेज गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, प्रिंस यादव और मोहम्मद सिराज शामिल हैं।

इस बीच, दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आयरलैंड और इंग्लैंड के टी20 अंतरराष्ट्रीय दौरों से आराम दिया गया है। रिंकू सिंह और कुलदीप यादव को टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम से बाहर रखा गया था। भारत 26 और 28 जून को बेलफास्ट में आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला खेलेगा, जिसके बाद 1 से 11 जुलाई तक इंग्लैंड में पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे।

इंग्लैंड दौरे 2026 के लिए भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर-कप्तान, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा-उपकप्तान, नितीश कुमार रेड्डी, प्रिंस यादव, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और वैभव सूर्यवंशी।

आयरलैंड दौरे 2026 के लिए भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर - कप्तान, तिलक वर्मा - उप कप्तान, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, इशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी।