Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

भारत-अफगानिस्तान टेस्ट, बुमराह को आराम तो ऋषभ पंत की जगह के. एल. राहुल टीम में शामिल

Ind-Afghan: विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी एक टेस्ट के लिये भारतीय टीम की उप-कप्तानी से हटा दिया गया है और तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिये वो टीम में भी नहीं हैं । केएल राहुल को पंत की जगह भारतीय टीम का उपकप्तान बनाया गया है जबकि शुभमन गिल कप्तान होंगे ।

सीनियर हरफनमौला रविंद्र जडेजा को टेस्ट मैच से आराम दिया गया है । तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी कार्यभार प्रबंधन के तहत टेस्ट और वनडे से आराम दिया गया है लेकिन वह इंग्लैंड दौरे के लिये टीम में लौटेंगे ।

अजित अगरकर की अगुवाई वाली बीसीसीआई की सीनियर पुरूष चयन समिति की यहां बैठक हुई जिसमें अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू श्रृंखलाओं के लिये टीम चुनी गई । छह जून से मुल्लांपुर में एकमात्र टेस्ट खेला जायेगा जबकि तीन वनडे 14 जून से धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में होंगे ।

अगरकर ने चयन समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से कहा ,‘‘ बुमराह इंग्लैंड दौरे पर वापसी करेंगे । वह अपने कार्यभार प्रबंधन पर काम कर रहे हैं ।’’ स्पिन गेंदबाज मानव सुतार और तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को पहली बार टेस्ट टीम में चुना गया है । दोनों आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिये खेलते हैं । वनडे टीम में प्रिंस यादव को जगह मिली है ।

टेस्ट टीम-

शुभमन गिल (कप्तान)

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साइ सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, नीतिश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुतार, गुरनूर बरार, ध्रुव जुरेल और हर्ष दुबे शामिल हैं।