Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

टेस्ट क्रिकेट में वापसी चाहते हैं सूर्या, अभी तक केवल एक मैच खेलने का मिला है मौका

भारत की टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव टेस्ट क्रिकेट में वापसी करना चाहते हैं। उनका कहना है कि अभी उन्होेंने उम्मीद नहीं छोड़ी है इसलिए वो ज्यादा से ज्यादा घरेलू क्रिकेट खेलने की कोशिश कर रहे हैं।

34 साल के सूर्य कुमार ने पहले टेस्ट में कुछ खास नहीं किया था हालांकि भारत ने वो मैच, पारी और 132 रनों से जीत लिया था। इसके बाद सूर्य कुमार को टेस्ट टीम में नहीं खिलाया गया। भारत की अगली टेस्ट सीरीज ऑस्ट्रेलिया में 22 नवंबर से शुरू होने जा रही है। पहला टेस्ट पर्थ में होगा।  बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में कुल पांच टेस्ट खेले जाएंगे। 

टेस्ट क्रिकेट में बहुत कम अनुभव होने के बावजूद, सूर्यकुमार घरेलू क्रिकेट में काफी प्रभावशाली रहे हैं।84 मैचों में, उन्होंने 42.84 की औसत से 5,656 रन बनाए हैं, जिसमें 14 शतक, 29 अर्द्धशतक शामिल है। एक बार उन्होंने डबल सेंचुरी भी लगाई है।