Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

अलग-अलग कप्तानों से बहुत सी चीजें सीखी, टी20 टीम का कप्तान बनाए जाने पर सूर्यकुमार

IND vs SL T20: नवनियुक्त भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि कप्तान की भूमिका नहीं निभाने के बावजूद उन्होंने मैदान पर लीडर होने का आनंद लिया है। सूर्या ने कहा कि उन्होंने सालों से अलग-अलग कप्तानों से बहुत कुछ सीखा है।  

रोहित शर्मा के टी20 से संन्यास लेने के बाद पिछले हफ्ते सूर्यकुमार को भारत का टी20 कप्तान नियुक्त किया गया था। सूर्यकुमार शनिवार से यहां मेजबान श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज में कप्तानी करेंगे।

सूर्यकुमार ने कहा, 'मैंने हमेशा मैदान पर एक लीडर होने का आनंद लिया है, भले ही मैं कप्तान नहीं था। मैंने हमेशा अलग-अलग कप्तानों से बहुत सारी चीजें सीखी हैं। ये अच्छी भावना और बड़ी जिम्मेदारी है।" 

सूर्यकुमार और नए मुख्य कोच गौतम गंभीर के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट नए युग की शुरुआत करने के लिए तैयार है। सूर्यकुमार और गंभीर दोनों के कोलकाता नाइट राइडर्स के दिनों से अच्छे संबंध हैं।