Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

मैं संन्यास के बारे में नहीं सोच रही हूं: न्यूजीलैंड की क्रिकेटर सोफी डिवाइन

टी20 कप्तानी छोड़ने के फैसले के बाद न्यूजीलैंड की क्रिकेटर सोफी डिवाइन ने कहा कि वे अभी संन्यास लेने के लिए तैयार नहीं हैं। न्यूजीलैंड शुक्रवार को दुबई में टी20 वर्ल्ड कप के मैच में भारत से भिड़ेगा।

सोफी डिवाइन ने कहा, "हर कोई इस वर्ल्ड कप को जीतना चाहता है, इसलिए निश्चित रूप से यहां हर किसी का यही मकसद है और ये मेरे लिए भी अलग नहीं है। मैं संन्यास नहीं ले रही हूं। मैं सिर्फ टी20 की कप्तानी छोड़ रही है, लेकिन मुझे लगता है कि इसने मुझे अपने करियर और मुझे मिले मौकों के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया है।"