Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

आईपीएल 2025: शार्दुल ठाकुर चोटिल मोहसिन खान की जगह लखनऊ की टीम में शामिल

नीलामी में नहीं बिकने वाले भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में वापसी के लिए तैयार हैं और लखनऊ सुपर जाइंट्स (एलएसजी) ने उन्हें चोटिल मोहसिन खान के स्थान पर टीम में शामिल किया है। नए कप्तान ऋषभ पंत के नेतृत्व में एलएसजी सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। आईपीएल में बयान में कहा, ‘‘लखनऊ सुपर जाइंट्स (एलएसजी) ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहसिन खान की जगह शार्दुल ठाकुर को अपनी टीम में शामिल किया है।

मोहसिन चोट के कारण टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 18वें सत्र से बाहर हो गए हैं। फ्रेंचाइजी ने ठाकुर को दो करोड रुपए के आधार मूल्य में अपनी टीम से जोड़ा है।’’ ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, 33 वर्षीय ठाकुर अभी विशाखापत्तनम में लखनऊ की टीम के साथ हैं। पांव की सर्जरी के बाद वापसी करने पर ठाकुर ने मुंबई की तरफ से रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने इस राष्ट्रीय टूर्नामेंट में नौ मैचों में 505 रन बनाए और 35 विकेट लिए।

आईपीएल नीलामी में नहीं चुने जाने के बाद ठाकुर ने काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए एसेक्स के साथ अनुबंध किया था। हालांकि रिपोर्ट में कहा गया है कि ‘‘ठाकुर ने पहले ही एसेक्स को बता दिया था कि अगर आईपीएल की कोई फ्रेंचाइजी अगर किसी चोटिल खिलाड़ी के स्थान पर उन्हें अपनी टीम में शामिल करती है तो वह यह प्रस्ताव स्वीकार कर लेंगे।’’ रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल दिसंबर में विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान मोहसिन के दाहिने घुटने में चोट लग गई थी। वह इसके बाद लखनऊ की टीम के शिविर में शामिल हो गए थे लेकिन अभी चोट से उबरने की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।