तेजतर्रार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स को छोड़ दिया है और जीएमआर की फ्रेंचाइजी की तरफ से भारतीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को रिलीज करने के फैसले के बाद वो आईपीएल नीलामी पूल में सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी होंगे। डीसी के चार रिटेन खिलाड़ी अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अभिषेक पोरेल और ट्रिस्टन स्टब्स हैं। पिछले एक महीने से गहन बातचीत चल रही थी और एक जटिल मैनेजमेंट स्ट्रक्चर की वजह से पंत ने उस फ्रेंचाइजी को छोड़ दिया, जिसके लिए उन्होंने आठ साल तक खेला और तीन सीजन में कप्तानी की।
रिपोर्ट के मुताबिक, ‘‘जीएमआर ने जब वेणुगोपाल राव को क्रिकेट डायरेक्टर और हेमंग बदानी को मुख्य कोच बनाया, तो ये तय हो गया था। जीएमआर श्रेयस अय्यर से भी बात कर रही है, जिनके नेतृत्व में टीम ने 2020 में अपना एकमात्र फाइनल खेला था। अय्यर केकेआर के लिए नहीं खेलेंगे।’’ वर्तमान में डीसी मैनेजमेंट स्ट्रक्चर हर को-ओनर को दो साल तक टीम चलाने की अनुमति देती है।
सूत्र ने कहा, "ये एक जटिल संरचना है और ये हमेशा एक टीम के लिए प्रतिकूल होगी। इसलिए एक बार जब प्रबंधन जीएमआर के हाथों में आ गया, तो उन्होंने इसे पूरी तरह से बदल दिया।" ये समझा जाता है कि एक बार जब किरण गांधी के नेतृत्व वाले मैनेजमेंट ने पंत से छुटकारा पाने का फैसला किया, तो चीजें ठीक नहीं हो सकीं क्योंकि क्रिकेटर को जानने वाले लोगों ने पुष्टि की कि वो घटनाओं के इस मोड़ से "आहत" फील कर रहे थे। आईपीएल नीलामी में लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स पंत के लिए पूरी तरह से तैयार हो सकते हैं।
IPL 2025: पंत ने दिल्ली कैपिटल्स को छोड़ा, अय्यर कर सकते हैं कप्तानी?
You may also like
हाइलो ओपन: पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन फाइनल में पहुंचे, अनमोल खरब और फ्रांस के पोपोव को दी शिकस्त.
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने जीते दो स्वर्ण, योगी सरकार ने उपलब्धि पर जताया गर्व.
Asian Para Games 2026: भारतीय पैरालंपिक चैंपियन हरविंदर सिंह और विजय सुंडी को पैरा रिकर्व पुरूष युगल तीरंदाजी में स्वर्ण.
Asian Para Games 2026: हानी और संदीप ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण.