Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

IPl 2025 Mega Auction: किस खिलाड़ी पर लगेगी सबसे बड़ी बोली?

IPl 2025 Mega Auction: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 मेगा ऑक्शन का इंतजार बहुत जल्दी खत्म होने जा रहा है. अब से कुछ देर बाद साऊदी अरब में 577 खिलाड़ियों के किस्मत का फैसला होगा. मेगा ऑक्शन को 24 और 25 नवंबर को किया जाना है. इस ऑक्शन से पहले 10 टीमों ने 46 खिलाड़ियों को रिटेन किया है. कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स ने अपने पूरे छह रिटेंशन का उपयोग किया है. इन 577 खिलाड़ियों में 12 मार्की खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्हें दो सेटों में बांटा गया है.

सबको इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के लिए 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में होने वाले मेगा ऑक्शन का इंतजार है. यह लगातार दूसरा साल है जब आईपीएल की नीलामी को भारत के बाहर किसी और देश में कराया जा रहा है. पिछले आईपीएल की नीलामी दुबई में आयोजित हुई थी.

भारतीय टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पर इस मेगा नीलामी में इतिहास की सबसे बड़ी बोली लग सकती है। पंत के पीछे कई टीमें जा सकती हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने पंत को मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया था।