ग्लेन मैक्सवेल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 से पहले टीम के इंट्रा-स्क्वाड मैच के दौरान पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के साथ अपने दूसरे सीजन के लिए तैयार दिख रहे हैं। पिछले साल आईपीएल मेगा नीलामी में पीबीकेएस में लौटे मैक्सवेल ने अपने हरफनमौला कौशल का प्रदर्शन करते हुए 20 गेंदों पर 40 रन बनाए और दो विकेट लिए।
मैक्सवेल के प्रदर्शन को मार्कस स्टोइनिस ने 47 रन और युवा सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने 12 गेंदों पर 28 रनों का योगदान देकर पूरा सहयोग दिया। टीम का गेंदबाजी आक्रमण भी शानदार रहा। जेवियर बार्टलेट ने दो विकेट जबकि युजवेंद्र चहल, मार्को जेनसन और लॉकी फर्ग्यूसन ने एक-एक विकेट लिया।
येे इंट्रा-स्क्वाड मैच नए कोच रिकी पोंटिंग के नेतृत्व में आगामी आईपीएल सीजन के लिए पीबीकेएस की तैयारियों का हिस्सा था। टीम अपने अभियान की शुरुआत 25 मार्च को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ करेगी।
IPL 2025: मैक्सवेल, हार्डी पंजाब किंग्स के इंट्रा-स्क्वाड प्रैक्टिस मैच में चमके
You may also like
हाइलो ओपन: पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन फाइनल में पहुंचे, अनमोल खरब और फ्रांस के पोपोव को दी शिकस्त.
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने जीते दो स्वर्ण, योगी सरकार ने उपलब्धि पर जताया गर्व.
Asian Para Games 2026: भारतीय पैरालंपिक चैंपियन हरविंदर सिंह और विजय सुंडी को पैरा रिकर्व पुरूष युगल तीरंदाजी में स्वर्ण.
Asian Para Games 2026: हानी और संदीप ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण.