Breaking News

ईरान के बंदरगाह पर हुए भीषण धमाके में 4 चार लोगों की मौत, 500 से अधिक घायल     |   अटारी बॉर्डर से आज 75 पाकिस्तानी नागरिक वापस लौटे और 335 भारतीय स्वदेश पहुंचे     |   ईरान: बंदरगाह पर हुए धमाके में घायल हुए लोगों की संख्या बढ़कर 516 हुई     |   उत्तर कोरियाई सैनिकों ने कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी सैनिकों के खिलाफ युद्ध लड़ा: रूस     |   पहलगाम आतंकी हमले के बाद एक्शन में सुरक्षाबल, अनंतनाग में 175 लोग हिरासत में लिए गए     |  

IPL 2025: लीग में सबसे सफल टीमों पर एक नजर

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल में कई टीमें खिताब जीतने की कोशिश करती हैं, लेकिन तीन टीमें सबसे ज्यादा सफल रही हैं – मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके ने अब तक पांच बार 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में आईपीएल खिताब जीता है। ये टीम सबसे ज्यादा बार फाइनल में पहुंची है और पांच बार उप-विजेता भी रही है।

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस यानी एमआई ने भी 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में पांच बार आईपीएल जीता है। हालांकि, ये टीम सिर्फ एक बार (2010) उप-विजेता रही है। धोनी और रोहित को आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में गिना जाता है।

केकेआर, सीएसके और एमआई के बाद एकमात्र टीम है, जिसने तीन बार आईपीएल जीता है। 2012 और 2014 में गौतम गंभीर की कप्तानी में टीम ने ये खिताब जीता। उसके बाद 2024 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम ने तीसरी बार ट्रॉफी जीती। वहीं 2021 में केकेआर फाइनल में पहुंची थी, लेकिन सीएसके से हार गई थी। इसके अलावा, राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने 2008 में शेन वॉर्न की कप्तानी में पहला आईपीएल जीता था। लेकिन एमआई, सीएसके और केकेआर को आईपीएल की सबसे सफल टीमें हैं।