Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

KKR VS RCB में किसका पलड़ा भारी? मैच प्रीव्यू

KKR VS RCB: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच शुक्रवार को आईपीएल 2024 का मुकाबला बैंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। आरसीबी और केकेआर दोनों ही टीमों ने अपने पिछले मुकाबले जीते हैं, लेकिन आरसीबी को हमेशा ही होम ग्राउंड पर खेलने का फायदा मिलता है, ऐसे में उसकी कोशिश जीत की लय बरकरार रखने की होगी। हालांकि, आरसीबी को मैच में केकेआर से कड़ी टक्कर मिलेगी जिसके पास भी बेहतर बल्लेबाजी आक्रमण है। 

चिन्नास्वामी में बरसेंगे रन
एम चिन्नास्वामी की सपाट पिट बल्लेबाजों के मुफीद मानी जाती है। हालांकि केकेआर और आरसीबी के बीच होने वाले मैच में उम्मीद है कि चिन्नास्वामी में फैंस को जमकर रन बरसाते हुए दिखाई देंगे। आरसीबी का बल्लेबाजी आक्रमण काफी मजबूत है और टीम के पास दिनेश कार्तिक के रूप में अनुभवी मैच फिनिशर है जो अपनी बल्लेबाजी से किसी भी समय पासा पलट सकता है। कार्तिक ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन पिछले मैच में किया था और उन्हें इस दौरान महिपाल लोमरोर का अच्छा साथ मिला था। 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 

आरसीबीः फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, दिनेश कार्तिक, आकाश दीप, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद सिराज, स्वप्निल सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार, विल जैक्स, कैमरन ग्रीन

केकेआरः फिल साल्ट, वेंकटेश अय्यर, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, मिचेल स्टार्क, आरोन वरुण, हर्षित राणा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नीतीश राणा, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल।