Breaking News

बांग्लादेश में खसरे का भयंकर प्रकोप, संदिग्ध और पुष्ट मौतों का आंकड़ा 500 के पार     |   PM मोदी ने चीन के कोयला खदान धमाके में हुई मौतों पर शोक जताया     |   हम चाहते हैं कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जल्द से जल्द खुले: मार्को रुबियो     |   पाकिस्तान के आर्मी चीफ मुनीर ईरान से रवाना     |   UP: बिजली कटौती पर एक्शन, सस्पेंड किए गए दो बड़े अधिकारी     |  

IPL 2025: 18वें संस्करण से पहले बीसीसीआई ऑफिस में बैठक, सभी टीमों के कप्तान हुए शामिल

इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें एडिशन से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के ऑफिस में गुरुवार को अहम बैठक हुई। इसमें सभी कप्तान भी शामिल हुए। ये मीटिंग बीसीसीआई के मुख्यालय में हुई। इसमें 10 फ्रेंचाइजी मैनेजरों ने हिस्सा लिया।

ये बैठक कुल चार घंटे तक चली। इसके खत्म होने पर कप्तानों ने फोटो शूट भी करवाया। हाल ही में अक्षर पटेल को दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाया गया है।

बाकी नौ कप्तानों में हार्दिक पांड्या (एमआई), पैट कमिंस (एसआरएच), रुतुराज गायकवाड़ (सीएसके), रजत पाटीदार (आरसीबी), ऋषभ पंत (एलएसजी), श्रेयस अय्यर (पीबीकेएस), संजू सैमसन (आरआर), अजिंक्य रहाणे (केकेआर), और शुभमन गिल (जीटी) हैं।