बांग्लादेश के खिलाफ शुक्रवार से कानपुर में शुरू हो रहे सीरीज के दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया अब तक तय नहीं कर पाई है कि वो मैदान पर तीन स्पिनरों के साथ उतरेगी या नहीं। टीम के असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर का कहना है कि पिच का मिजाज और शुक्रवार सुबह कंडीशन का जायजा लेने के बाद प्लेइंग इलेवन को लेकर आखिरी फैसला किया जाएगा।
कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने दो पिचें बनाई हैं। मैच से पहले गुरुवार को ऑप्शनल प्रैक्टिस सेशन के दौरान टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच गौतम गंभीर ने स्टेडियम की दोनों पिचों का जायजा लिया। कानपुर टेस्ट के पहले और तीसरे दिन बारिश खेल में खलल डाल सकती है। चेन्नई टेस्ट में भारतीय टीम दो स्पिनरों और तीन पेसरों के साथ मैदान पर उतरी थी।
कानपुर टेस्ट में टीम इंडिया अगर तीन स्पिनरों के साथ मैदान पर उतरती है तो अक्षर पटेल या कुलदीप यादव में से किसी एक खिलाड़ी को मौका मिल सकता है। टीम के असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर ने इस बात का कोई जवाब नहीं दिया कि कुलदीप यादव को अपने घरेलू मैदान पर खेलने का मौका मिलेगा या नहीं।
अभिषेक नायर ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि टीम कौन सी पिच का इस्तेमाल करने जा रही है। उनके मुताबिक दोनों ही पिचें बेहतरीन दिख रही हैं। नायर ने कहा कि कानपुर को बेहतरीन पिचों के लिए जाना जाता है लेकिन पिच पर मिलने वाले बाउंस का उन्हें कोई अंदाजा नहीं है।
उन्होंने कहा कि शुक्रवार सुबह ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि कंडीशन कैसी हैं। नायर को गंभीर की देखरेख में के. एल. राहुल की टेस्ट किस्मत में बदलाव की उम्मीद है। भारतीय टीम ने चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश को 280 रनों से हराया था।
IND vs BAN: कानपुर टेस्ट में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग?
You may also like
हाइलो ओपन: पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन फाइनल में पहुंचे, अनमोल खरब और फ्रांस के पोपोव को दी शिकस्त.
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने जीते दो स्वर्ण, योगी सरकार ने उपलब्धि पर जताया गर्व.
Asian Para Games 2026: भारतीय पैरालंपिक चैंपियन हरविंदर सिंह और विजय सुंडी को पैरा रिकर्व पुरूष युगल तीरंदाजी में स्वर्ण.
Asian Para Games 2026: हानी और संदीप ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण.