Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज, BCCI का एलान

IND vs SL:  भारतीय टीम अगले महीने श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। इस सीरीज की तारीखों का एलान हो चुका है। पहला गॉल में 15 से 19 अगस्त को खेला जाएगा। वहीं, दूसरा टेस्ट 23 से 27 अगस्त को सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। यह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के लिहाज से भारतीय टीम के लिए अहम सीरीज है।

भारतीय टीम ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट खेला था और जीता था, हाल फिलहाल में भारत का टेस्ट में रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। इसी वजह से टीम विश्व टेस्ट चैंपियशिप अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। वहीं, श्रीलंका की टीम भारत से एक स्थान नीचे छठे स्थान पर है। भारत को 2027 में होने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचने के लिए अपने बाकी बचे टेस्ट मैचों में से अधिकतर मैच जीतने जरूरी हैं।

भारत 2017 के बाद पहली बार टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा करेगा। इससे पहले दोनों क्रिकेट बोर्ड इस दौरे में तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी जोड़ने की संभावना पर चर्चा कर चुके थे। हालांकि, श्रीलंका क्रिकेट (SLC) की ओर से जारी आधिकारिक मीडिया विज्ञप्ति में टी20 सीरीज का कोई जिक्र नहीं किया गया। ऐसे में फिलहाल केवल दो टेस्ट मैचों की सीरीज ही तय मानी जा रही है।