Breaking News

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में थाइलैंड के मालवाहक जहाज पर हमला हुआ     |   स्विट्जरलैंड: रेलवे कोच में आग लगने से कम से कम छह लोगों की मौत     |   NCERT किताब विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को डोमेन एक्सपर्ट कमेटी के गठन का आदेश दिया     |   सेंसेक्स 1342 अंक गिरकर 76,863 पर बंद, निफ्टी 394 अंक गिरकर 23,866 पर पहुंचा     |   मिडिल ईस्ट में अब बैंक और वित्तीय संस्थान हमारे निशाने पर, युद्ध के बीच ईरान का ऐलान     |  

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले ICC को लगा तगड़ा झटका, CEO ने दिया इस्तीफा

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने ये पुष्टि की कि ज्योफ एलार्डिस ने ICC के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद से हटने का फैसला किया है। एलार्डिस साल 2012 में ICC क्रिकेट के महाप्रबंधक के रूप में ICC में शामिल हुए थे। उन्हें नवंबर 2021 में ICC के CEO के रूप में नियुक्त किया गया था, इससे पहले उन्होंने आठ महीने तक कार्यवाहक CEO के रूप में कार्य किया था। उन्होंने अपने इस फैसले के बाद बयान दिया है।

अपने पद से इस्तीफा देने के बाद ज्योफ एलार्डिस ने कहा, पद छोड़ने का यह सही समय है. आईसीसी के सीईओ के रूप में कार्य करना मेरे लिए काफी शानदार अनुभव रहा और अपने कार्यकाल के दौरान हासिल किए नतीजों पर मुझे गर्व है.हमने क्रिकेट की पहुंच को बढ़ाने के साथ साथ इसे आर्थिक रुप से भी मजबूत किया है.  पिछले 13 साल में मुझे जो सहयोगा और समर्थन मिला उसके लिए मैं धन्यवाद देना चाहता हूं. आने वाला समय क्रिकेट के लिए रोमांचक है. मैं वैश्विक क्रिकेट की सफलत की कामना करता हूं. 

आईसीसी के नवनियुक्त अध्यक्ष जय शाह ने इस्तीफे के बाद ज्योफ एलार्डिस की तारीफ की है. शाह ने कहा कि, 'आईसीसी की ओर से मैं एलार्डिस को सीईओ के रुप में किए उनके काम के लिए ईमानदारी से बधाई देना चाहता हूं. उनके प्रयासों की वजह से क्रिकेट को वैश्विक स्तर पर विस्तार में सहायताा मिली. उनके भविष्य के प्रयासों के लिए भी शुभकामनाएं.'