Breaking News

सुप्रीम कोर्ट में पत्र याचिका दायर, सोनम वांगचुक को दोबारा जंतर-मंतर भेजने की मांग     |   जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सड़क दुर्घटना में 6 लोग घायल     |   जंतर-मंतर पर अभिजीत दिपके पर महिला ने फेंकी इंक     |   तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली AIIMS रेफर किए गए लालू यादव     |   'विक्रम-1' ने श्रीहरिकोटा से भरी उड़ान     |  

ICC को हाइब्रिड मॉडल में चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पीसीबी के फैसले का इंतजार

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने हाइब्रिड मॉडल में चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से प्रतिक्रिया मांगी है। इससे पहले, भारत ने टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान की यात्रा करने से इनकार कर दिया था। पीसीबी ने रविवार को पुष्टि की थी कि उसे आईसीसी से एक ईमेल मिला है जिसमें कहा गया है कि भारत ने पड़ोसी देश की यात्रा करने से इनकार कर दिया है।

सूत्रों ने सोमवार को को बताया, "जब तक पीसीबी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी से हटने का फैसला नहीं करता, तब तक मौजूदा प्लानिंग, भारत के मैच यूएई में और फाइनल दुबई में आयोजित करने की है।" सूत्रों ने कहा कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से कहा है कि हाइब्रिड मॉडल उन्हें तभी स्वीकार्य है जब फाइनल पाकिस्तान में नहीं, बल्कि दुबई में होगा।

पीसीबी ने सोमवार को बीसीसीआई के आईसीसी को सूचित किए जाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। लेकिन सूत्रों के मुताबिक, आईसीसी ने पीसीबी से ये कंफर्म करने के लिए कहा है कि क्या हाइब्रिड मॉडल उन्हें स्वीकार्य है। इसमें भारत के मैच और फाइनल दुबई में होंगे। आईसीसी ने पीसीबी को भरोसा दिया है कि इस अरेंजमेंट के तहत उन्हें पूरी मेजबानी फीस और अधिकतर मैचों की मेजबानी मिलेगी।