ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर गावस्कर सीरीज में शानदार गेंदबाजी करने वाले भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को दिसंबर महीने के लिए आईसीसी का महीने का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुना गया है। बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस और दक्षिण अफ्रीका के डेन पैटरसन को पछाड़कर इस खिताब को अपने नाम किया। बुमराह अपने दम पर भारतीय गेंदबाजी की अगुवाई करते हुए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर दिसंबर में खेले गए तीन टेस्ट मैचों में 14.22 की शानदार औसत से 22 विकेट चटकाए। उन्होंने पांच जनवरी को खत्म हुई सीरीज के पांच मैचों में 32 विकेट लिए।
इस दौरे का पहला टेस्ट मैच नवंबर में खेला गया था। बुमराह ने एडीलेड में खेले गए दिन रात्रि टेस्ट की पहली पारी में चार विकेट झटक कर मैच में भारत की वापसी कराई थी, लेकिन बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन से टीम ने इस मैच को गंवा दिया। उन्होंने ब्रिसबेन में खेले गए तीसरे टेस्ट की पहली पारी में छह और मैच में नौ विकेट लिए जिससे भारत मैच ड्रॉ करने में सफल रहा।
उन्होंने इसके बाद मेलबर्न में खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच की पहली पारी में चार और दूसरी पारी में पांच विकेट चटकाए।
इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद भारत ने इस मैच को 184 रन से गंवा दिया। वो इस दौरान टेस्ट क्रिकेट में 20 की कम औसत से 200 विकेट पूरे करने वाले पहले गेंदबाज बने। भारत ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी को 1-3 से गंवा दिया, लेकिन बुमराह इस दौरे पर दोनों टीम की ओर से सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाले खिलाड़ी रहे।
ICC: बुमराह बने आईसीसी के दिसंबर माह के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
You may also like
हाइलो ओपन: पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन फाइनल में पहुंचे, अनमोल खरब और फ्रांस के पोपोव को दी शिकस्त.
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने जीते दो स्वर्ण, योगी सरकार ने उपलब्धि पर जताया गर्व.
Asian Para Games 2026: भारतीय पैरालंपिक चैंपियन हरविंदर सिंह और विजय सुंडी को पैरा रिकर्व पुरूष युगल तीरंदाजी में स्वर्ण.
Asian Para Games 2026: हानी और संदीप ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण.