Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

IPL: अजिंक्य ने कैसे विराट को भेजा पवेलियन

IPL 2024: आईपीएल 2024 के पहले ही मैच में अजिंक्य रहाणे ने अपनी फील्डिंग से सभी को दीवाना बना दिया।  35 की उम्र में ‘अज्जू’ की बेहतरीन फील्डिंग से विराट कोहली को पवेलियन लौटना पड़ा। चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ सीजन के पहले मैच में आरसीबी के पूर्व कप्तान कोहली धीरे धीरे अपनी पारी को बढ़ा रहे थे। उन्होंने पारी के 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर मुस्ताफिजुर रहमान को छक्का जड़ना चाहा लेकिन वह डीप मिडविकेट पर लपके गए। कोहली को पवेलियन भेजने में गेंदबाज के साथ साथ अजिंक्य रहाणे और रचिन रवींद्र की जबरदस्त फील्डिंग का भी योगदान रहा जिन्होंने अपनी सूझबूझ से कैच को बाउंड्री के नजदीक लपका। 

दरअसल, ओवर की दूसरी गेंद को कोहली ने पुल करने की कोशिश की। गेंद की स्पीड ज्यादा नहीं थी लेकिन कोहली ने पॉवर जेनेरेट करने की कोशिश की। गेंद मिडविकेट की ओर जा रही थी जहां अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) फील्डिंग कर रहे थे। रहाणे ने दायीं ओर दौड़ते हुए स्लाइड करते हुए कैच को लपक लिया लेकिन बाउंड्री के नजदीक बिगड़ता संतुलन देख उन्होंने गेंद को हवा में उछाल दिया। डीप बैकवर्ड स्क्वायेर लेग से रचिन रवींद्र ने दौड़ते हुए आए और उन्होंने गेंद को कैच कर लिया। यहां तारीफ करनी होगी रहाणे के माइंड की।