दो बार की चैंपियन भारतीय टीम 11 नवंबर से बिहार खेले जाने वाले महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (एसीटी) हॉकी टूर्नामेंट में मलेशिया के खिलाफ अपने खिताब की बचाव का अभियान शुरू करेगी। टूर्नामेंट में छह टीमें भाग लेंगी जिसमें मेजबान भारत, चीन, तीन बार का विजेता कोरिया, दो बार की चैंपियन जापान, मलेशिया और थाईलैंड शामिल है।
एशियाई हॉकी महासंघ (एएचएफ) ने मंगलवार को घोषित आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार राजगीर में खेले जाने वाले टूर्नामेंट का फाइनल 20 नवंबर को होगा। भारत ने पिछले साल रांची में महिला एसीटी खिताब जीता था। ये टीम ने इससे पहले 2016 में सिंगापुर में विजेता बनीं थी।
भारतीय टीम मलेशिया के बाद 12 नवंबर को कोरिया, 14 नवंबर को थाईलैंड (14 नवंबर), 16 नवंबर को चीन और 17 नवंबर को जापान के खिलाफ खेलेगी। राउंड रॉबिन प्रारूप के बाद शीर्ष चार टीमें 19 नवंबर को होने वाले सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी, जिसके बाद 20 नवंबर को फाइनल मुकाबला होगा।
एएचएफ के अध्यक्ष दातो फुमियो ओगुरा ने एक बयान में कहा, ‘‘राजगीर हॉकी स्टेडियम विश्व स्तरीय खेलों को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्र की प्रतिबद्धता का प्रतीक है और हमें विश्वास है कि यह खिलाड़ियों और प्रशंसकों के लिए एक असाधारण अनुभव प्रदान करेगा।’’
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा कि यह बिहार राज्य के लिए एक ऐतिहासिक अवसर होगा। उन्होंने कहा, ‘‘नवनिर्मित राजगीर हॉकी स्टेडियम इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए आदर्श मंच के रूप में काम करेगा और हम भारत को एशिया की कुछ सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ अपने खिताब की रक्षा की कोशिश करते हुए देखकर उत्साहित हैं।’’
Hockey: चैंपियन भारत अपने अभियान का आगाज मलेशिया के खिलाफ करेगा
You may also like
हाइलो ओपन: पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन फाइनल में पहुंचे, अनमोल खरब और फ्रांस के पोपोव को दी शिकस्त.
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने जीते दो स्वर्ण, योगी सरकार ने उपलब्धि पर जताया गर्व.
Asian Para Games 2026: भारतीय पैरालंपिक चैंपियन हरविंदर सिंह और विजय सुंडी को पैरा रिकर्व पुरूष युगल तीरंदाजी में स्वर्ण.
Asian Para Games 2026: हानी और संदीप ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण.