Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

हारिस रऊफ पाकिस्तान टी20 विश्व कप टीम में शामिल

चोट से उबरने के बाद अनुभवी तेज गेंदबाज हारिस राउफ को शुपाकिस्तान की 15 मेंबर की टीम में शामिल किया गया। 

इस टीम की अगुआई स्टार बल्लेबाज बाबर आजम करेंगे। वो अगले महीने दो जून से अमेरिका में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप के दौरान टीम की कमान संभालेंगे। 

फरवरी में पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के दौरान कंधे की हड्डी में चोट लगने की वजह से राउफ ने आखिरी बार इस साल जनवरी में खेला था। उनकी वापसी से टीम को बड़ा मदद मिलेगी।

पाकिस्तान ने टूर्नामेंट के लिए किसी रिजर्व खिलाड़ी का नाम भी नहीं बताया है। वे इस समय इस मेगा इवेंट की तैयारी के लिए इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खेल रहे हैं। 

पाकिस्तान को भारत, आयरलैंड, कनाडा और सह-मेजबान यूएसए के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। वे अपना पहला मैच छह जून को डलास में यूएसए के खिलाफ खेलेंगे। 

पाकिस्तान टीम में बाबर आज़म (कप्तान), अबरार अहमद, आज़म खान, फखर जमान, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, सैम अयूब, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान खान होंगे।