Breaking News

अल कायदा AQIS के डिप्टी अमीर आतिफ याह्या पर US ने रखा $10 मिलियन का इनाम     |   PM मोदी ने काशी से पुणे के लिए अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई     |   काशी दिव्य शक्तियों की भूमि है: PM मोदी     |   अफगानिस्तान ने यूनिवर्सिटी हमले को लेकर काबुल में पाकिस्तान के राजनयिक को किया तलब     |   TVK चीफ विजय ने तिरुचेंदूर मंदिर का किया दौरा     |  

इंडियन महिला हॉकी टीम में शामिल हुईं हरिद्वार की मनीषा चौहान

उत्तराखंड के हरिद्वार की एक और बेटी का सेलेक्शन इंडियन महिला हॉकी टीम में हो गया है। श्यामपुर कांगड़ी गांव की रहने वाली मनीषा चौहान जल्द ही एफआईएच प्रो लीग खेलने के लिए बेल्जियम और इंग्लैंड जाएंगी। मनीषा का चयन इंडियन टीम में बतौर मिडफील्डर किया गया है। 
 
मनीषा का टीम में सेलेक्शन होने से परिवार में खुशी का माहौल है। मनीषा ने अपने हॉकी करियर की शुरुआत श्यामपुर के श्री राम विद्या मंदिर से की थी। 

मनीषा के कोच बलविंदर सिंह ने कहा कि उन्हें यकीन था कि मनीषा का सिलेक्शन इंडियन टीम में जरूर होगा। वहीं बेटी की इस उपलब्धि से खुश मनीषा के माता-पिता का कहना है कि उनकी बेटी देश के लिए मेडल जरूर लाएगी।