Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

हार्दिक पंड्या चोटिल, बॉलिंग और फील्डिंग नहीं करेंगे, विराट कोहली ने की गेंदबाजी

भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या चोटिल हो गए। गुरुवार को पुणे में बांग्लादेश के खिलाफ मैच में बॉलिंग करते हुए हार्दिक का टखना मुड़ गया। इस कारण उनके बाएं टखने में चोट आई। मेडिकल टीम हार्दिक को स्कैन के लिए ले गई हैं।

हार्दिक पांड्या के चोटिल होकर मैदान से बाहर जाने के बाद विराट कोहली ने उस ओवर की बाकी बची हुई गेंदें डाली और विश्व कप में 8 साल बाद कोहली ने गेंदबाजी की। कोहली को गेंदबाजी करता हुए देख पुणे का स्टेडियम में एक अलग ही नजारा देखने को मिला। हर फैंस के मुंह से सिर्फ कोहली-कोहली की आवाज निकली।