Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

ICC Ranking: ऑलराउंडरों की लिस्ट में फिर टॉप पर हार्दिक, तिलक ने भी लगाई लंबी छलांग

आईसीसी यानी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की ताजा रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों की चांदी हो गई है। स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या टी20 ऑलराउंडरों की रैंकिंग में पहले पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं उभरते स्टार खिलाड़ी तिलक वर्मा भी 69 पायदान की छलांग लगाकर बल्लेबाजों की रैंकिंग में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

ये दूसरी बार है जब हार्दिक पांड्या ने टी20I ऑलराउंडरों की रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है। लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ी ने पहली बार इस साल के आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप के आखिर में टॉप पोजीशन हासिल की थी।

हार्दिक पांड्या आईसीसी रैंकिंग में छलांग लगाने वाले इकलौते भारतीय खिलाड़ी नहीं हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे तिलक वर्मा ने दो शतक की मदद से 280 रन बनाकर बल्लेबाजों की रैंकिंग में 69 पायदान की लंबी छलांग लगाई है।

वर्मा टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजों की रैंकिंग में सबसे ऊपर पर चल रहे ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड और इंग्लैंड के फिल सॉल्ट के बाद तीसरे नंबर पर हैं। वे भारत के टॉप रैंकिंग वाले बल्लेबाज हैं। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजों की रैंकिंग में एक स्थान के नुकसान से चौथे पायदान पर हैं।