Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

टीम में कामिलिनी के शामिल होने से खुश हूं: WPL मुंबई इंडियंस कोच

मुंबई इंडियंस ने डब्ल्यूपीएल सीजन से पहले मिनी नीलामी में चार खरीदारी की, जिसमें एक विदेशी ऑलराउंडर भी शामिल है। मुंबई इंडियंस ने डब्ल्यूपीएल नीलामी में 16 साल की अनकैप्ड विकेटकीपर जी कमलिनी को 1.60 करोड़ रुपये में खरीदा। ये टीम की तीसरी सबसे बड़ी खरीद थी।

मुंबई इंडियंस की कोच एडवर्ड्स ने कहा, "ये एक नाम (जी कामिलिनी) था जो पिछले दो महीनों से हर बैठक में सामने आया था और जाहिर तौर पर हमें टॉप पर यास्तिका के लिए कुछ बैकअप की जरूरत थी और वो वास्तव में एक शानदार खिलाड़ी है। साथ ही हम बीच में एक बाएं हाथ का बल्लेबाज चाहते थे। वो युवा हैै। हमें पता था कि उसे सुरक्षित करने के लिए हमें बड़ी रकम की जरूरत है और हम उसे एमआई में पाकर खुश हैं।"

यूपी वारियर्स ने बेंगलुरू में आयोजित नीलामी में तीन नए खिलाड़ियों को शामिल किया है, जिससे आगामी सीजन के लिए उनकी लाइनअप मजबूत हुई है। फ्रेंचाइजी ने भारत की क्रांति गौड़ और अरुशी गोयल को उनके बेस प्राइस 10 लाख रुपये में और ऑस्ट्रेलिया की अलाना किंग को 30 लाख रुपये में खरीदा। यूपी वारियर्स ने नीलामी में कुल 11.6 करोड़ रुपये खर्च करके 18 खिलाड़ियों की अपनी टीम पूरी कर ली।