Breaking News

तेलंगाना सरकार ने अकुशल श्रेणी के लिए न्यूनतम मजदूरी ₹12750 से बढ़ाकर ₹16000 की     |   दिल्ली हाईकोर्ट ने पर्सनैलिटी राइट्स केस में राघव चड्ढा को राहत देने से इनकार किया     |   अभिषेक बनर्जी को HC से राहत, अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी मामले में कार्रवाई पर रोक     |   ट्विशा मौत मामले फंसे पति समर्थ सिंह ने अग्रिम जमानत के लिए हाई कोर्ट में अर्जी दी     |   TVK कैबिनेट में शामिल होने पर IUML सहमत, एएम शाहजहां का नाम प्रस्तावित किया     |  

IPL 2026: प्लेऑफ के नजरिए से CSK के लिए अहम मुकाबला, टॉप-2 पर GT होगी की निगाहें

IPL 2026: गुजरात टाइटंस को क्वालीफायर एक में जगह पक्की करने के लिए शीर्ष-2 में जगह बनाना जरूरी है और टीम का मनोबल काफी मजबूत है। गुरुवार को होने वाले आईपीएल मैच में उनका सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा, जो निराशाजनक सीजन के बाद अपनी खोई हुई लय हासिल करने की कोशिश कर रही है।

जीटी पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है और फिलहाल अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है। लेकिन सीएसके के खिलाफ जीत से शीर्ष-2 में जगह बनाने की उनकी संभावनाएं काफी मजबूत हो जाएंगी, जिससे उन्हें फाइनल में पहुंचने के दो मौके मिलेंगे।

गुजरात टाइटंस को भले ही अपनी बल्लेबाजी को लेकर आलोचना का सामना करना पड़ा हो, लेकिन उनके ओपनर साई सुदर्शन ने कहा कि वे नेट रन-रेट की चिंता करने की जगह शीर्ष-2 में जगह पक्की करने पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ये मैच जीतना लगभग जरूरी है, क्योंकि सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों मिली हार के बाद प्लेऑफ में पहुंचने की उनकी उम्मीदों को एक बड़ा झटका लगा है। बल्लेबाजी कोच हसी ने कहा कि इस निराशाजनक हार के बाद टीम ने तुरंत ही अपना ध्यान अगले मैच पर केंद्रित कर लिया है।

इस सीजन में कई अहम खिलाड़ियों के चोटिल होने से टीम को कोई मदद नहीं मिली, लेकिन सीएसके की गेंदबाजी में भी धार और निरंतरता की कमी दिखी। वहीं दूसरी ओर जीटी का आक्रमण बेहद सधा हुआ नजर आया।